मुख्यमंत्री राजश्री योजना (Mukhyamantri Rajshri Yojana) – ऑनलाइन आवेदन ,पात्रता और लाभ 

बेटियों को समाज में जन्म लेने के बाद शिक्षित और मजबूत बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई जरूरी योजनाएं चला रही हैं। ऐसे ही राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री राजश्री योजना की शुरुआत की है, जो ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को आगे बढ़ाने में मदद कर रही है। इस योजना का उद्देश्य ना केवल बेटियों के जन्म को बढ़ावा देना है, बल्कि उन्हें पढ़ाई के जरिए समाज मे आगे बढ़ने का मौका देना भी है।

राज्य सरकार इस योजना के तहत बेटियों को जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देती है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस लेख में आप Mukhyamantri Rajshri Yojana से जुड़ी सभी जरूरी बातें जैसे – योजना का उद्देश्य, लाभ, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया को जानेगे। 

मुख्यमंत्री राजश्री योजना क्या है?

राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री राजश्री योजना (Mukhyamantri Rajshri Yojana) का उद्देश्य बालिकाओं को जन्म से लेकर शिक्षा तक आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाना है। यह योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मजबूती देती है और राज्य में बालिका जन्म को प्रोत्साहित करती है। योजना के अंतर्गत कुल ₹50,000 तक की सहायता राशि विभिन्न चरणों में दी जाती है।

यह भी देखे: Nari Shakti Doot App 2025

Overview of Mukhyamantri Rajshri Yojana

योजना का नाममुख्यमंत्री राजश्री योजना (Mukhyamantri Rajshri Yojana)
राज्यराजस्थान
शुरुआत वर्ष2016-17
लाभार्थीराजस्थान की नवजात बालिकाएं
लक्ष्यबालिकाओं को जन्म से लेकर शिक्षा तक आर्थिक सहायता देना
कुल सहायता राशि₹50,000 (6 चरणों में दी जाती है)
लाभ वितरण के चरणजन्म, 1 वर्ष (टीकाकरण), 1st, 6th, 9th, और 12वीं पास करने पर
योजना का उद्देश्यबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मजबूत करना और बालिकाओं को सशक्त बनाना
पात्रताराजस्थान की निवासी, पहले दो बच्चों तक की बालिकाएं
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन (राजसमाज पोर्टल / SJE पोर्टल / ई-मित्र केंद्र)
आधिकारिक वेबसाइटhttps://evaluation.rajasthan.gov.in/

योजना की शुरुआत कब हुई?

मुख्यमंत्री राजश्री योजना की शुरुआत 2016-17 में राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी द्वारा की गई थी। यह योजना विशेष रूप से राजस्थान राज्य की निवासी बालिकाओं के लिए लागू की गई है और वर्तमान में भी जारी है।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लाभ (Benefits of Mukhyamantri Rajshri Yojana)

राजश्री योजना के अंतर्गत बालिका को 6 चरणों में कुल ₹50,000 की सहायता राशि निम्नलिखित प्रकार से दी जाती है:

  1. पहले चरण में: बालिका के जन्म पर ₹2,500 की सहायता राशि।
  2. दूसरे चरण में: जब बालिका का टीकाकरण पूरा हो जाता है (1 वर्ष में) तो ₹2,500 दिए जाते हैं।
  3. तीसरे चरण में: बालिका के पहली कक्षा में प्रवेश पर ₹4,000 की सहायता राशि।
  4. चौथे चरण में: छठी कक्षा में प्रवेश पर ₹5,000 मिलते हैं।
  5. पांचवे चरण में: नवमी कक्षा में प्रवेश पर ₹11,000 की सहायता।
  6. छठे चरण में: बारहवीं कक्षा पास करने के बाद ₹25,000 की राशि।

नोट: यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।

पात्रता (Eligibility Criteria for Rajshri Yojana)

मुख्यमंत्री राजश्री योजना का लाभ लेने के लिए नीचे दी गई शर्तों को पूरा करना आवश्यक है:

  • बालिका राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • बालिका का जन्म सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल में हुआ हो।
  • लाभार्थी परिवार को जनआधार कार्ड या भामाशाह कार्ड धारक होना चाहिए।
  • परिवार के अधिकतम दो बच्चों तक को ही योजना का लाभ मिलेगा।
  • बालिका को नियमित रूप से टीकाकरण व शिक्षा में शामिल होना चाहिए।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Documents Required for Rajshri Yojana)

ऑनलाइन आवेदन करते समय नीचे दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:

  1. बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  2. माता-पिता का आधार कार्ड
  3. जनआधार कार्ड / भामाशाह कार्ड
  4. आय प्रमाण पत्र (यदि मां के नाम से हो तो प्राथमिकता)
  5. स्थायी निवास प्रमाण पत्र (Domicile)
  6. स्कूल का प्रवेश प्रमाण पत्र (Admission Proof)
  7. बैंक खाता विवरण (बालिका या माता के नाम से)
  8. पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री राजश्री योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Online Registration Process)

राजश्री योजना का आवेदन ऑनलाइन तरीके से ई-मित्र या आधिकारिक पोर्टल पर किया जा सकता है।

Step-by-Step प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले Official Website पर जाएं।
  2. राजश्री योजना” पर क्लिक करें।
  3. एक नया फॉर्म खुलेगा, जिसमें बालिका व माता-पिता की जानकारी भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. OTP आधारित सत्यापन करें।
  6. फॉर्म जमा करने के बाद रसीद डाउनलोड कर लें।

आप ई-मित्र केंद्र से भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

योजना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य:

  • इस योजना के तहत केवल पहली दो बालिकाएं पात्र होती हैं।
  • सहायता राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।
  • योजना का उद्देश्य बालिका भ्रूण हत्या को रोकना और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है।
  • 12वीं पास करने के बाद मिलने वाली राशि सबसे अधिक होती है – ₹25,000।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना से जुड़ी मुख्य बातें (Quick Highlights):

श्रेणीलाभ राशि (₹)चरण
जन्म₹2,500पहला
टीकाकरण (1 वर्ष में)₹2,500दूसरा
पहली कक्षा₹4,000तीसरा
छठी कक्षा₹5,000चौथा
नवमी कक्षा₹11,000पांचवां
12वीं पास₹25,000छठा
कुल₹50,000

FAQs For Rajshri Yojana

क्या राजश्री योजना में सभी बालिकाएं आवेदन कर सकती हैं?

नहीं, केवल राजस्थान राज्य की निवासी बालिकाएं, जिनका जन्म सरकारी या मान्यता प्राप्त संस्थान में हुआ हो और जो योजना की पात्रता पूरी करती हों, वही आवेदन कर सकती हैं।

राजश्री योजना की राशि कब और कैसे प्राप्त होती है?

सहायता राशि विभिन्न चरणों में बालिका की उम्र और शिक्षा के अनुसार DBT के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

क्या योजना का लाभ तीसरी बेटी को मिल सकता है?

नहीं, योजना का लाभ केवल पहले दो बालिकाओं तक सीमित है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए कौनसे पोर्टल का उपयोग किया जाता है?

आप Official Website पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या नजदीकी ई-मित्र केंद्र से भी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Leave a Comment