भारत के करोड़ों किसानो के लिए PM Kisan 21st Installment 2025 का update सबसे ज़्यादा आवश्यक है। PM Kisan Yojana शुरू होने के बाद से सरकार हर साल योग्य किसानों को ₹6000 की सहायता तीन किस्तों में भेजती है. अब 2025 की 21st किस्त को लेकर किसानों में काफी उत्साह और उत्सुकता है, क्योंकि हर किसान चाहता है कि उसकी किस्त बिना किसी देरी के खाते में पहुँचे.
आज हम PM Kisan 21st Installment 2025 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को आसान भाषा में समझेंगे—status check process से लेकर release date, eligibility rules और common issues तक.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana क्या है?
PM Kisan Samman Nidhi Yojana भारत सरकार की एक कृषि सहायता योजना है, जिसके द्वारा छोटे और सीमांत किसानों को सरकार सालाना ₹6000 की आर्थिक मदद देती है। यह पैसा Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते है।

PM Kisan की 21वीं किस्त आ चुकी है? जानें पूरी जानकारी
जी हाँ, PM Kisan की 21वीं किस्त 19 november 2025 से धीरे-धीरे किसानों के बैंक खातों में पहुंचनी शुरू हो गई है। इस किस्त के तहत लाखों किसानों के खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।
महत्वपूर्ण बातें:
- इस किस्त के लिए Aadhaar लिंक होना , बैंक खाता और e-KYC होना आवश्यक हैं।
- अगर आपका खाता सही है, तो रकम 1-2 दिनों के भीतर ट्रांसफर हो जाती है।
- जिन किसानों को अभी तक पैसा नहीं मिला, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे किसान सेवा केंद्र / ब्लॉक कृषि कार्यालय या PM Kisan हेल्पलाइन नंबर 155261 / 1800115526 पर संपर्क करें।
इस तरह, सभी योग्य किसान अपनी 21वीं किस्त का लाभ सुरक्षित रूप से प्राप्त कर सकते हैं।

PM Kisan 21st Installment 2025 Status Check कैसे करें?
किस्त का status check करना अब पहले से भी आसान हो चूका हैं. किशन खुद smartphone या CSC center से कुछ simple steps follow करके अपना payment status तुरंत देख सकते हैं.
Step-by-Step Process:
1.सबसे पहले अधिकारी वेबसाइट पर जाएं – (https://pmkisan.gov.in)
2.Homepage पर “Know Your Status” या “Beneficiary Status” ऑप्शन चुनें
3.अपना Aadhaar Number / Mobile Number / Registration Number डालें
4. “Get Data” पर क्लिक करें
5. आपकी स्क्रीन पर दिखेगी:
- Payment Status
- Bank Account Confirmation
- Installment Release Date
- e-KYC Status
- Land Seeding Status
अगर इसमें “FTO Generated, Payment Under Process” दिखता है, तो समझ लीजिए आपकी क़िस्त जल्द ही credit होने वाली है.

Eligibility Criteria कौन से किसान 21st Installment प्राप्त कर सकेंगे?
पात्रता नियम पहले जैसे ही हैं, लेकिन 2025 के verification मानदंड खास तौर पर strict किए गए हैं:
Eligible Farmers:
- छोटे और सीमांत किसान (up to 2 hectares)
- जिनके नाम पर खेती की ज़मीन रजिस्टर्ड हो
- जिनका Aadhaar-bank seeding complete हो
- जिनकी KYC और लैंड रिकॉर्ड्स वेरिफाइड हों
Not Eligible Farmers:
- Income-tax payers
- सरकारी कर्मचारी
- संस्थागत भूमिधारक
- गलत या mismatch documents वाले किसान
अगर आप इन में से किसी category में नहीं आते, तो आपको PM Kisan 21st Installment 2025 बिना किसी issue मिल जाएगी.

Pm kishan 21st Installment Verification के लिए जरुरी दस्तावेज
2025 में verification process थोड़ी ज़्यादा strict कर दिया गया है. इसलिए आवश्य सुंनिश्चित करें कि आपके documents updated हों:
- Aadhaar Card
- Bank Account Passbook
- Khatauni / Land Records
- Mobile Number (linked with Aadhaar)
- e-KYC completed status
अगर इन documents में कोई mismatch होगा, तो आपकी PM Kisan 21st Installment hold पर चली जाएगी.
21st Installment के लिए e-KYC Update क्यों जरूरी है?
सरकार ने हर एक किसान के लिए e-KYC compulsory कर दिया है ताकि fraud और डुप्लिकेट लाभार्थी को रोका जा सके. जिन किसानों का e-KYC complete नहीं है, उन्हें किस्त नहीं मिलेगी.
e-KYC कैसे करें:
- PM Kisan portal पर जाएं
- “e-KYC” section खोलें
- Aadhaar number डालें
- OTP verify करें
- Process complete
इन साधरण steps की सहायता से आपकी PM Kisan 21st किस्त ensure हो जाएगी.
PM Kisan 21वीं किस्त: 19 लाख से ज्यादा किसानों के नाम गायब
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वाराणसी, यूपी से जारी की गई थी। इस दौरान 9.70 करोड़ किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे भेजे गए थे।
- यूपी में भुगतान: 2,34,61,696 किसानों के खाते में
- 21वीं किस्त में भुगतान: 2,15,71,323 किसानों के खाते में
इसका मतलब है कि पिछली किस्त की तुलना में 18,90,373 किसान कम इस बार 21वीं किस्त में शामिल हुए।
यह कमी document verification, Aadhaar linking और e-KYC updates में discrepancies के कारण हो सकती है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नाम और status PM Kisan portal पर चेक करें ताकि किसी भी तरह की समस्या समय रहते सुधारी जा सके।

PM Kisan लाभार्थियों के लिस्ट से नाम कटने के 3 बड़े कारण क्या हैं ?
PM Kisan योजना में कुछ किसानों के नाम beneficiary list से हट गए हैं। इसके पीछे कुछ मुख्य कारण इस प्रकार हैं:
1. ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराया
PM Kisan पोर्टल पर स्पष्ट लिखा है कि रजिस्टर्ड किसानों के लिए e-KYC प्रक्रिया अनिवार्य है। बावजूद इसके, कई किसानों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की। यदि आपने e-KYC नहीं कराया है, तो आपकी किस्त खाते में नहीं जाएगी और पैसा अटक जाएगा।
2. फार्मर आईडी (Farmer ID) नहीं बनवाया
राज्य सरकारें बार-बार बता रही थीं कि Farmer ID के बिना योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके बावजूद केवल लगभग 57% किसानों ने ही यह प्रक्रिया पूरी की। जिन किसानों के Farmer ID नहीं बने, उनके पैसे रोक दिए गए हैं।
3. पति और पत्नी दोनों ले रहे योजना का लाभ
हाल ही में वेरिफिकेशन में पाया गया कि 31.01 लाख ऐसे लाभार्थी थे, जहां पति और पत्नी दोनों ही योजना का लाभ ले रहे थे। ऐसे मामलों में दोनों के खाते में ₹2,000-2,000 भेजे गए। यदि आप इनमें से हैं, तो आपका पैसा रोक दिया गया है।
साथ ही, कुछ परिवारों में नाबालिग सदस्य भी योजना का लाभ ले रहे थे, उनके नाम भी लिस्ट से हटा दिए गए। ऐसे में फिर से वेरिफिकेशन करवाना जरूरी है।

नहीं मिली 21वीं किस्त तो कैसे करें शिकायत ?
PM Kisan 21वीं किस्त के तहत कुल 90,003,089 किसानों के खातों में 18,00,61,78,000 रुपये भेजे गए हैं। धीरे-धीरे किसानों के बैंक खातों में यह किस्त पहुंचना शुरू हो गई है। योजना का पैसा DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है, जिसे खाते में आने में सामान्यतः 1-2 दिन लगता हैं। अगर आपके खाते में कोई समस्या है, या फिर आपको 21 क़िस्त प्राप्त नहीं हुई तो इसके लिए समय अधिक लग सकता है।
क्या करें अगर किस्त नहीं मिली:
- खाता और दस्तावेज़ जांचें:
- Aadhaar बैंक से लिंक है या नहीं
- e-KYC प्रक्रिया पूरी है या नहीं
- किसान सेवा केंद्र या ब्लॉक कृषि कार्यालय से संपर्क करें:
- अपने नजदीकी किसान सेवा केंद्र/ब्लॉक कृषि कार्यालय जाकर शिकायत दर्ज कराएँ।
- PM Kisan हेल्पलाइन:
- कॉल करें: 155261 या 1800-115-526
- अपनी समस्या स्पष्ट बताएं और रिकॉर्ड प्राप्त करें।
इन steps को फॉलो करके आप अपनी PM Kisan 21वीं किस्त का भुगतान सुनिश्चित कर सकते हैं।
FAQs About PM Kisan 21st Installment 2025
Answer: PM Kisan Yojana भारत सरकार की एक किसान सहायता योजना है, जिसमें eligible किसानों को सालाना ₹6000 तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाते हैं। इस बार की 21वीं किस्त इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे लेकर e-KYC, Aadhaar linking और document verification पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे केवल verified किसानों को ही लाभ मिलेगा।
Answer: इस किस्त में ₹2000 सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाएंगे।
Answer: PM Kisan 21st Installment 2025 में कुछ किसानों के नाम इसलिए गायब हुए क्योंकि उनके Aadhaar-bank लिंक नहीं थे, e-KYC पूरी नहीं हुई थी, या Farmer ID बनवाया नहीं गया था। इसके अलावा, जिन परिवारों में पति और पत्नी दोनों या नाबालिग सदस्य योजना का लाभ ले रहे थे, उनके नाम भी लिस्ट से हटाए गए।
Answer: PM Kisan पोर्टल पर जाएँ → “Beneficiary Status / Know Your Status” select करें → अपना Aadhaar / Mobile Number / Farmer ID डालें। स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।
Answer: Small और marginal farmers जिनके पास Aadhaar linked bank account, verified land records और complete e-KYC है। सरकारी कर्मचारी और टैक्सपेयर इस योजना के अंतर्गत नहीं आते।