Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana (PMSBY) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य दुर्घटना से मृत्यु या विकलांगता होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत केवल ₹12 वार्षिक प्रीमियम पर ₹2 लाख तक का बीमा कवरेज मिलता है। यह योजना आम जनता को सुरक्षा और वित्तीय स्थिरता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
[ योजना से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट-(https://jansuraksha.gov.in/) पर जाये ]
Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana क्या हैं?
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एक सरकारी बीमा योजना है, जिसे भारत सरकार द्वारा 2015 में शुरू किया था। इसका उद्देश्य देश के गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों को कम प्रीमियम में दुर्घटना बीमा प्रदान करना है।
Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojanaका प्रमुख उद्देश्य क्या है?
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का प्रमुख उद्देश्य देश के गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों को कम प्रीमियम में दुर्घटना बीमा सुरक्षा प्रदान करना।
- दुर्घटनाओं से आर्थिक सुरक्षा देना:किसी व्यक्ति की मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में उसके परिवार को आर्थिक सहायता (₹2 लाख तक) देना।
- सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना: असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और मजदूरों को भी बीमा सुरक्षा के दायरे में लाना।
- गरीब वर्ग को सस्ती बीमा सुविधा उपलब्ध कराना: सिर्फ ₹20 वार्षिक प्रीमियम में बीमा सुविधा देकर हर व्यक्ति तक बीमा की पहुंच सुनिश्चित करना।
- जनधन खाता धारकों को सुरक्षा से जोड़ना: यह योजना प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) से जुड़ी है ताकि हर बैंक खाते वाले नागरिक को बीमा लाभ मिल सके।
“सभी नागरिकों को दुर्घटना जनित मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान कर सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देना है।”
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana का लाभ लेने के लिए व्यक्ति के लिए वयक्ति की आयु 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसका सक्रिय बैंक खाता होना आवश्यक है। केवल ₹20 वार्षिक प्रीमियम देकर वह इस योजना से जुड़ सकता है। आवेदन ऑनलाइन (नेट बैंकिंग/मोबाइल ऐप) या ऑफलाइन (बैंक शाखा में फॉर्म भरकर) किया जा सकता है। आवेदन के बाद ₹2 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर सक्रिय हो जाता है।
आवेदन की प्रक्रियाए कुछ इस प्रकार हैं :
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Online Process):
- अपने बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें (जैसे SBI, PNB, HDFC, Axis आदि)।
- लॉगिन करने के बाद “Insurance” या “Government Schemes” सेक्शन पर जाएँ।
- वहाँ “Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana (PMSBY)” विकल्प चुनें।
- आवश्यक जानकारी भरें —
- नाम
- जन्मतिथि
- नामांकित व्यक्ति (Nominee)
- खाते की जानकारी
- Terms & Conditions स्वीकार करें और Submit पर क्लिक करें।
- ₹20 का प्रीमियम स्वतः आपके खाते से कट जाएगा।
- सफल आवेदन के बाद आपको SMS या ईमेल द्वारा पुष्टि संदेश प्राप्त होगा।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया (Offline Process):
- अपनी नजदीकी बैंक शाखा या बीमा एजेंट के पास जाएँ।
- वहाँ से PMSBY आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें —
- नाम, जन्मतिथि, पता
- नामांकित व्यक्ति का विवरण
- बैंक खाता संख्या
- फॉर्म के साथ पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) की कॉपी संलग्न करें।
- बैंक अधिकारी को फॉर्म जमा करें।
- बैंक प्रीमियम राशि ₹20 आपके खाते से काटकर बीमा सक्रिय कर देगा।
यह भी देखे : (PM Dhan Dhanya Krishi Yojana)
Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana पात्रता और मानदंड क्या हैं ?
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के लिए पात्रता और मानदंड बहुत स्पष्ट और सरल हैं। यहाँ विस्तार से जानकारी दी जा रही है:
पात्रता / मानदंड (Eligibility Criteria)
आयु सीमा (Age Limit): 18 से 70 वर्ष के सभी भारतीय नागरिक इस योजना के लिए पात्र हैं।
- बैंक खाता होना जरूरी:
- लाभार्थी का बैंक में संचालित खाता होना चाहिए।
- खाता सभी प्रकार के बैंक (सार्वजनिक, निजी, ग्रामीण) में हो सकता है।
- प्रीमियम भुगतान (Premium):
- वार्षिक प्रीमियम ₹12 (बार्षिक) है।
- प्रीमियम सीधे बैंक खाते से ऑटो डेबिट के माध्यम से कटेगा।
- पॉलिसी की अवधि (Policy Period):
- PMSBY का कवर 1 वर्ष के लिए होता है और इसे हर साल रिन्यू किया जा सकता है।
- अन्य शर्तें (Other Conditions):
- व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी या स्वास्थ्य कारण से बीमा से वंचित नहीं होता।
- योजना केवल एक खाता = एक सदस्य के लिए मान्य है।
PMSBY का लाभ कैसे उठा सकते हैं?
कोई भी आम भारतीये नागरिक जिसके पास बैंक खाता है, वह केवल ₹20 सालाना देकर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठा सकता है और अपने परिवार को दुर्घटना के समय आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
- योग्यता (Eligibility):
- आपकी आयु 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आपका सक्रिय बैंक खाता होना आवश्यक है।
- नामांकन (Enrollment):
- ऑनलाइन: अपने बैंक की वेबसाइट, नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप से “Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana” चुनें और आवेदन करें।
- ऑफलाइन: नजदीकी बैंक शाखा में जाकर PMSBY का फॉर्म भरें और जमा करें।
- प्रीमियम भुगतान:
- हर साल ₹20 का प्रीमियम आपके बैंक खाते से स्वतः कट जाएगा।
- बीमा कवरेज:
- दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण विकलांगता पर ₹2 लाख।
- आंशिक स्थायी विकलांगता पर ₹1 लाख का लाभ।
- बीमा अवधि:
- 1 जून से 31 मई तक एक साल के लिए मान्य होता है, जिसे हर साल नवीनीकृत किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा को claim करने की प्रक्रिया क्या हैं ?
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के तहत बीमा का दावा (Claim) करने की प्रक्रिया सरल है। नीचे इसे स्टेप बाय स्टेप समझाया गया है:
- दुर्घटना या मृत्यु होने पर सूचना देना:
- दुर्घटना या आकस्मिक मृत्यु होने पर तुरंत अपने बैंक को सूचित करें।
- बैंक या बीमा कंपनी को घटना की तारीख, समय और स्थान की जानकारी दें।
- जरूरी दस्तावेज जमा करना:
PMSBY का claim करने के लिए निम्न दस्तावेज जरूरी हैं:- मृत्यु या दुर्घटना प्रमाण पत्र (Death Certificate / Accident Report)
- बीमाधारक का बैंक खाता विवरण (Account Passbook या Cancelled Cheque)
- PMSBY के लिए आवेदन फॉर्म / पॉलिसी डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड या पहचान प्रमाण
- क्लेम फॉर्म भरना:
- बैंक शाखा या बीमा कंपनी से PMSBY क्लेम फॉर्म लें।
- फॉर्म में सभी विवरण सही-सही भरें और दस्तावेज़ संलग्न करें।
- बैंक / बीमा कंपनी में सबमिट करना:
- सभी फॉर्म और दस्तावेज़ बैंक शाखा या बीमा कंपनी को जमा करें।
- बैंक/बीमा कंपनी आपके दावे की जांच करेगी।
- क्लेम राशि का भुगतान:
- जांच के बाद, अगर दावा सही पाया जाता है तो मृतक या लाभार्थी के बैंक खाते में रकम सीधे ट्रांसफर कर दी जाती है।
- PMSBY में मृत्यु होने पर बीमा राशि ₹2 लाख और स्थायी पूर्ण विकलांगता पर ₹2 लाख तक मिलती है।


Yojna se सम्बंधित जरूरी दस्तावेज
- बैंक खाता विवरण
- बैंक पासबुक की कॉपी या Cancelled Cheque।
- बैंक खाता वही होना चाहिए जिसमें PMSBY प्रीमियम कटता है।
- पहचान प्रमाण (Identity Proof)
- आधार कार्ड (Aadhaar Card) या
- वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
- मृत्यु या दुर्घटना प्रमाण पत्र (Death / Accident Certificate)
- अगर मृत्यु हुई है तो Death Certificate।
- अगर दुर्घटना हुई है तो Accident Report / FIR / Hospital Report।
- क्लेम फॉर्म (Claim Form)
- बैंक शाखा या बीमा कंपनी से PMSBY क्लेम फॉर्म लें और भरें।
- पॉलिसी प्रमाण (Policy Document / Enrollment Form)
- PMSBY के लिए भरा गया आवेदन फॉर्म या पॉलिसी रसीद
सभी दस्तावेज़ों की सत्यापित कॉपी जमा करना जरूरी है। बिना सही दस्तावेज़ के Claim प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाएगी।
PM Suraksha Bima Yojana से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें:
- बीमा हर साल 1 जून से 31 मई तक के लिए मान्य होता है।
- हर साल प्रीमियम का स्वतः नवीनीकरण (auto debit) होता है।
- आप किसी भी समय योजना रद्द या पुनः सक्रिय कर सकते हैं।
PMSBY का लाभ कैसे उठा सकते हैं?
कोई भी आम भारतीये नागरिक जिसके पास बैंक खाता है, वह केवल ₹20 सालाना देकर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठा सकता है और अपने परिवार को दुर्घटना के समय आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
- योग्यता (Eligibility):
- आपकी आयु 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आपका सक्रिय बैंक खाता होना आवश्यक है।
- नामांकन (Enrollment):
- ऑनलाइन: अपने बैंक की वेबसाइट, नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप से “Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana” चुनें और आवेदन करें।
- ऑफलाइन: नजदीकी बैंक शाखा में जाकर PMSBY का फॉर्म भरें और जमा करें।
- प्रीमियम भुगतान:
- हर साल ₹20 का प्रीमियम आपके बैंक खाते से स्वतः कट जाएगा।
- बीमा कवरेज:
- दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण विकलांगता पर ₹2 लाख।
- आंशिक स्थायी विकलांगता पर ₹1 लाख का लाभ।
- बीमा अवधि:
- 1 जून से 31 मई तक एक साल के लिए मान्य होता है, जिसे हर साल नवीनीकृत किया जा सकता है।
(Pmsby) योजना का लाभ किन्हें मिलेगा?
| लाभार्थी का प्रकार | पात्रता / शर्तें | लाभ (Insurance Cover) |
| 18-70 वर्ष के भारतीय नागरिक | बैंक में सक्रिय खाता होना चाहिए और योजना में नामांकन होना चाहिए | दुर्घटना मृत्यु या स्थायी पूर्ण विकलांगता: ₹2,00,000 |
| स्थायी आंशिक विकलांगता वाले लाभार्थी | बैंक खाता और नामांकन आवश्यक | ₹1,00,000 तक का कवर |
| सामान्य सदस्य | योजना में नामांकित होना अनिवार्य | दुर्घटना या आकस्मिक मृत्यु पर बीमा राशि सीधे बैंक खाते में जमा |
PM Suraksha Bima Yojana क्यों लायी गयी ?
- आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना: — कई बार दुर्घटनाओं में परिवार का एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति चला जाता है। इस स्थिति में परिवार आर्थिक रूप से टूट जाता है। इस योजना से ऐसे परिवारों को ₹2 लाख तक की बीमा सहायता मिलती है
- सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना: भारत में बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र में काम करती है, जहाँ बीमा की सुविधा नहीं होती। PMSBY इन लोगों को सरकार समर्थित बीमा कवरेज देती है।
- कम प्रीमियम में बड़ा लाभ: सिर्फ ₹20 सालाना प्रीमियम में बीमा सुविधा देना, गरीब वर्ग के लिए इसे सिर्फ ₹20 सालाना प्रीमियम में बीमा सुविधा देना, गरीब वर्ग के लिए इसे आसान और सुलभ बनाता है।
- जनधन योजना से जुड़ाव: PMSBY को प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) से जोड़ा गया है ताकि बैंक खाते के माध्यम से सीधे प्रीमियम कट सके और सभी तक पहुंच सुनिश्चित हो सके।
राष्ट्रीय स्तर पर बीमा जागरूकता बढ़ाना: बहुत से लोग पहले बीमा के महत्व से अनजान थे। यह योजना लोगों को बीमा लेने की दिशा में प्रेरित करती है।
मुख्य लाभ (Benefits)
- मृत्यु या स्थायी पूर्ण विकलांगता: ₹2 लाख तक
- स्थायी आंशिक विकलांगता: ₹1 लाख तक
FAQ :Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana
उत्तर: Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana (PMSBY) एक वार्षिक दुर्घटना बीमा योजना है, जो आम जनता को कम प्रीमियम में दुर्घटना से होने वाली मृत्यु या स्थायी विकलांगता की सुरक्षा प्रदान करती है।
उत्तर: इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों और बैंकिंग सेवाओं से जुड़े लोगों को दुर्घटना बीमा के माध्यम से सुरक्षा प्रदान करना है।
उत्तर: दुर्घटना मृत्यु या स्थायी कुल विकलांगता: ₹2 लाख, स्थायी आंशिक विकलांगता: ₹1 लाख
उत्तर: वार्षिक प्रीमियम: ₹12 (सालाना),प्रीमियम सीधे बैंक खाते से वार्षिक कटौती के माध्यम से लिया जाता है।